सरकारी सेवा में एक दिन सेवानिवृत्त होना सतत प्रक्रिया

उमेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
कुठौंद जालौन सरकार की नर्सरी में कई पौधे लगाए जाते हैं और जिसमे सभी प्रकार के वृक्ष लगे होते। जो समय के साथ अपने जो अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। ठीक उसी प्रकार पुलिस विभाग में 41 वर्ष तक अपने कुशल दायित्व की खुशबू बिखेर कर अपने पद से आज सब इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने पर थाना स्टाफ के द्वारा उनका आज तक का सबसे ऐतिहासिक विदाई समारोह संपन्न किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय गणमान्य लोग भावुक देखे गए।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना पड़ता है। सब इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह के द्वारा 1 वर्ष से अधिक थाना कुठौंद में तैनाती के दौरान अपने कुशल दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया गया। ग्राम प्रधान सलेमपुर कालपी दिलीप दिहॉलिया(मदन) ने विदाई समारोह के अवसर पर कहा कि अधिवर्षिता आयु के करीब होने के बावजूद उनमें गजब की फुर्ती थी। कोई भी शासकीय कार्य उन्हें सौंपा गया हो उन्होंने तत्काल ही कर्म को पूजा मान कर खरी कसौटी पर उतरे हैं। थाना क्षेत्र में अपने सेवाकाल के दौरान जो भी थाना पुलिस को सफलता में मिली हैं। जिनमें शिवपाल सिंह जी का कहीं ना कहीं बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज उनके सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों पत्रकारों संभ्रांत जनों की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि वह क्षेत्र में जनप्रिय थे। इस दौरान कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की। थाना स्टाप द्वारा थाने को आज बेहतर ढंग से सजाया गया था तथा बैंड बाजों की मंगल धनी के साथ उनको विदा किया गया। इसके पूर्व प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अंग वस्त्र, श्रीफल, छड़ी, छाता तथा राम चरित्र मानस देकर विदा किया। इस दौरान थाना स्टाफ उनके संग बिताए गए पलों को स्मरण करते करते भावुक हो गए। विदाई समारोह में शंकरपुर चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा हदरुख़ चौकी इंचार्ज ओंकार तिवारी बंजारी चौकी इंचार्ज लाल बहादुर तथा प्रधानों में प्रशांत, गोविंद सिंह, दिरवेन्द्र, मदन महाराज पत्रकार गणों में अनूप मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जेपीशुक्ल, पवन शर्मा, आदित्य शुक्ला, अनुराग शुक्ला, भगवान दुबे, अमित, बंटी, आदित्य, अभिनय तथा विनय कुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष रामआसरे आदि के साथ समस्त पुलिस स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।