Uttarpradesh
भगवान जगन्नाथ स्वामी पूरी के दर्शन करने उमड़ी भीड़, धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा।

अनिल कुमार की रिपोर्ट
कानपुर बेहटाखुर्द में भगवान जगन्नाथ स्वामी के पट खोले गए। जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर हनुमान मंदिर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में ही समाप्त हुई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। प्रसाद के रुप में जगह-जगह शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक सुजीत शर्मा व पत्नी सोनिका ने चंदन की लकडी से बनी भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की स्थापना की। मूर्ति पुरी से लाई गई थी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ का रथ फूलों से सजाया गया। यात्रा में अरुण चैतंय महाराज, शिवाकांत महाराज, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, पार्षद प्रमोद जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।