Uttarpradesh

कानपुर घाटमपुर मूसानगर में यमुना नदी में नहाने गये मामा-भांजे डूब गये।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

कानपुर घाटमपुर मूसानगर में यमुना नदी में नहाने गए मामा भांजे डूब गए। दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को लगाया है लेकिन उनका पता न चल सका। जिससे स्वजन काफी परेशान है। वहीं गोताखोर तलाश कर रहे है। मदा का पुरवा गजनेर निवासी 21 वर्षीय विक्रम सिंह मुक्तेश्वर मंदिर दर्शन को गए थे। उनके साथ घाटमपुर के कुटिया रामपुर का 16 वर्षीय प्रिंस साथ था। नहाते समय प्रिंस गहराई में चला गया। उसे बचाने में विक्रम सिंह भी डूब गए। दोनों को डूबा देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। थाना प्रभारी मूसानगर महेंद्र पटेल पुलिस बल संग पहुंचे। घाट पर रखे बैग में मिले कागजात से विक्रम का पता चला जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। गोताखोरों को बुलाया गया और तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता न चल सका। जाल भी जगह जगह डलवाया जा रहा लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। विक्रम के पिता अमर सिंह व प्रिंस के पिता विजय नारायण समेत अन्य का रोरो कर हाल बुरा हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोर मेहनत कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button