अभिषेक गुप्ता की गुप्ता
राजेपुर खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार दुबे ने ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों से कहा है हर गाँव में योगी मॉडल दिखना चाहिए। विकास कार्य कागजों पर नहीं चाहिए, धरातल पर नजर आने चाहिए।
राजेपुर स्थित विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बीडीओ अशोक कुमार दुबे ने कहा हर कार्य सरकार की मंशानुरूप होने चाहिए। पंचायत सचिवों व प्रधानों से बीडीओ ने कहा कि हर ग्राम सभा में जो भी दबंग व्यक्ति तालाबों पर अवैध कब्जा किए हुए हैं या तालाब को पाटकर मकान बनवा लिया है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर सभी पंचायत सचिव जानकारी अगली बैठक में उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाले विकास कार्यों की ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत समिति के सदस्य तथा वरिष्ठ नागरिकों के मध्य खुली बैठक कर कार्य योजना प्रस्तावित करें तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराएं। इस दौरान ग्राम स्तर पर साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर विकास कार्य बिना भेदभाव के सरकार की मंशानुरूप कराए जाएं। पौधरोपण, कुपोषण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाई जाए। श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कागजों पर नहीं धरातल पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।