Uttarpradesh

केवल 15 हजार में घूम आएं नेपाल, इस तरह बनाएं बजट

ज्यादातर लोगों का विदेश घूमने का सपना होता है। लेकिन यह सपना अधूरा रह जाता है। क्योंकि लोगों को लगता है कि बाहर घूमने के लिए जमकर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि,इस बात में कुछ हद तक सच्चाई है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां आप कम पैसों में भी आसानी से घूम सकते हैं। नेपाल उन्हीं देशों में से एक है। नेपाल की खूबसूरती देखने लायक है। यहां की खूबसूरती कि जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां घूमने जाते हैं।
विश्व की सबसे ऊंची चोटी यानी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। यह देश हिंदू और बौद्ध धर्म की विरासत का अद्भुत उदाहरण है। यहां पशुपति नाथ मदिंर से लेकर पोखरा तक घूमने के लिए कई जगहें हैं। लेकिन जब बात नेपाल ट्रिप बनाने की आती है तो कई लोग अपनी जेब देखकर निराश हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। इसके लिए केवल आपको 15 हजार रूपये चाहिए होंगे। अब आप सोच रहे होंगे इतने कम पैसों में नेपाल की सैर कैसे की जाए, तो यह जानने के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
कहीं भी जाने के लिए सबसे पहले एक सवाल दिमाग में आता है, कि कैसे जाएं? और जब बात विदेश जाने की होती है, तो काफी प्लानिंग करनी पड़ती है। लेकिन नेपाल जाने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप सस्ते में नेपाल पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले गोरखपुर जाना होगा। दिल्ली से गोरखपुर ट्रेन जाती है। वहां से आप नेपाल के लिए बस पकड़ सकते हैं। गोरखपुर से नेपाल की दूर करीब 5-6 घंटे लगते हैं। यह नेपाल पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता रास्ता है।
बजट में नेपाल की सैर करने के लिए आपको लोकल गेस्ट हाउस में रूकना चाहिए। ये काफी बजट फ्रेंडली होते हैं। लेकिन अगर आप नेपाल की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो वहां के स्थानीय निवासी के घर भी रूक सकते हैं। यहां आपको कमरे 500 से अधिक रूपये में आसानी से मिल जाएंगे।
लेकिन पहले से रूम की बुकिंग बिल्कुल न करवाएं। क्योंकि नेपाल की सबसे प्रसिद्ध जगहें जैसे पोखरा, काठमांडू और लुबीनी काफी दूर-दूर हैं। इसलिए प्री-बुकिंग करवाने का कोई फायदा नहीं है।
अगर आप सस्ते में नेपाल की ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपको महंगे रेस्टोरेंट की बजाय ढाबे या लोकल दुकानों में खाना खाना चाहिए। कोशिश करें कि आपके एक दिन के खाने का खर्चा 500-1000 रूपये के भीतर हो। साथ ही आप यहां के ट्रेडिशनल डिशेज का स्वाद भी चख सकते हैं। ठेले वाले खाने का लुफ्त जरूर उठाएं। यह सस्ते के साथ-साथ टेस्टी भी होते हैं।
यह बात तो सच है कि घूमने का मजा लोकल ट्रांसपोर्ट में ही आता है। इसलिए नेपाल में कहीं भी जाने के लिए लोकल बस, टैक्सी या जीप का सहारा लें। अकेले न जाकर शेयरिंग ऑटो में जाएं। ऐसा करने से आपका ट्रैवलिंग का खर्चा कम होगा।

अगर आप हमारे द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करके नेपाल घूमने का प्लान बनाएंगे, तो 2 रातें और 3 दिन आराम से 15 हजार में नेपाल की सैर कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी Nayabharatdarpan से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button