Uttarpradesh

लखनऊ – लोहिया की मूर्ति प्लाईवुड में कैद, सपाई भड़के, मंत्री निषाद ने दी सफाई

प्रधान संपादक की रिपोर्ट

लखनऊ-प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद को आवंटित बंगले में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को ढकवा दिया गया है। सपाइयों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि जिस बंगले में पहले लोहिया ट्रस्ट था, वही बंगला अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को आवंटित कर दिया गया है। इस बंगले डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति को प्लाईवुड से ढकवा दिया गया है। इसकी जानकारी सपाइयों को मिली तो उन्होंने आक्रोश जताया है।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जिस व्यक्ति को डॉ राम मनोहर लोहिया से लगाव नहीं है। वह किसी भी कीमत पर सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकता है। कैबिनेट मंत्री का यह कृत्य निंदनीय है। यह उनकी मानसिकता को भी उजागर कर रहा है।
उधर, संजय निषाद का कहना है कि लोहिया जी की मूर्ति मेरे द्वारा नहीं ढकवाई गई है। यह मकान जब मुझे आवंटित किया गया था तो मैं देखने गया था तभी से ये मूर्ति ढकी हुई थी। मैं तो लोहिया का समर्थक हूं। मैं वैसा क्यों करूंगा। मैंने तो लोहिया कि मूर्ति को और सुंदर बनाने के संबंध में पहले ही पत्र लिख चुका हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button