Uttarpradesh

घर से गायब तीन लड़कियां दिल्‍ली में मिलीं, सर्विलांस के जरिये मंडावली के फ्लैट तक पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश–गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले गायब हुई तीनों लड़कियां पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र से बरामद हो गई है। पुलिस की सूचना पर लड़की के परिवारीजन उसे लेकर वापस गोरखपुर आ गए है।

गगहा क्षेत्र के एक गांव से 31 मई मंगलवार की शाम एक ही परिवार की तीन लड़कियां गायब हो गयी थीं। इसमे से दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन हैं। घरवालों ने बुधवार को मुकामी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये पुलिस को दिल्ली में लड़कियों की लोकेशन मिली। लोकेशन मिलते ही गोरखपुर पुलिस लड़कियों के पिता और करीबियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस के सहयोग से गायब लड़कियों को शनिवार को दिल्ली के मंडावली क्षेत्र से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि गायब तीनों लड़कियों को दिल्ली बरामद कर लिया गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक फ्लैट से बरामद हुई तीनों लड़कियां

सर्विलांस के जरिये मिले लोकेशन के आधार पर गोरखपुर पुलिस की टीम मंडावली थाने पहुंची। इसके बाद मंडावली थाने की पुलिस गोरखपुर की टीम के साथ उनकी तलाश में जुट गई। पश्चिम विनोद इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। स्थानीय लोगों से उन लड़कियों के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान एक मकान में तीनों के होने की जानकारी मिली। टीम वहां पहुंची और मकान से तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद लड़कियों ने दो बालिग और एक नाबालिग है। लड़कियों के अलावा मकान में कोई और नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि मकान मालिक दूसरी जगह रहता है।

नारी संरक्षण गृह भेजी गई लड़कियां

दिल्ली से बरामद तीनों लड़कियों को सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर नारी संरक्षण गृह में रखा गया है। सोमवार को उनका मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button