Uttarpradesh

वट सावित्री की पूजा कर महिलाओं ने मांगा सौभाग्यवती का वरदान

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट 

सुहागिन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु की कामना हेतु वट सावित्री की पूजा की गयी। सुहागिन महिलाओं के लिए ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर आने वाला वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पतिव्रता मां सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से छुड़ाकर वापस ले आई थीं। इस दिन विशेष रूप से बदगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु,सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है। यह वट सावित्री व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए सौभाग्यवर्धक,पापहारक,दुःखप्रणाशक और धन-धान्य प्रदान करने वाला होता है।

Related Articles

Back to top button