Uttarpradesh

संजय सिंह चौहान बने विश्व क्षत्रिय परिषद के प्रदेश महामंत्री

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद-29 मई,विश्व क्षत्रिय परिषद युवा उ०प्र०के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०ज्ञानेंद्र सिंह राठौर(छोटे) के निवास,विकास नगर फर्रुखाबाद पर एक सभा का आयोजन किया गया,जिसका संचालन मुख्य कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह(प्रवक्ता) ने किया। जिसमें काफी समय से संगठन से जुड़े कन्धे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले कर्मठ एवं क्रांतिकारी नेता संजय सिंह चौहान एडवोकेट को सभा में उपस्थित सर्व सम्मति से प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। उनके आने से सभा में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र सौपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि संजय सिंह के आने से संगठन को काफी बल मिलेगा। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है मैं उसके दायित्व को निभाते हुए संगठन को आगे शिखर तक ले जाने का कार्य करूँगा। सभा मे उपस्थित युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह(विक्की ठाकुर),जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष आकाश ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष सोनू चौहान,जिला महासचिव आलोक ठाकुर,उपाध्यक्ष शोले ठाकुर,सचिव नीलेन्द्र सेंगर,सचिव राहुल सोमवंशी,एवं बिजेंद्र प्रताप सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button