Uttarpradesh

दबंगई के दम पर दबंग चाहते है शहादत नगर की प्रधानी

मोहित गुप्ता  की  रिपोर्ट

जनप्रतिनिधि ने लगाई न्याय की गुहार नही हो रही कोई सुनवाई शाहाबाद विधानसभा की ग्रामपंचायत सहादत नगर के वर्तमान प्रधान जगपाल ने जिले के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि बिलालपुर ग्राम के निवासी कमलेश सिंह पुत्र राजबख्श सिंह बंदूक की दम पर उसके सरकारी कागजात उठा ले गए व विकास कार्य मे बाधा उत्पन्न कर रहे है दोनो पिता पुत्र आपराधिक किस्म के व्यक्ति है। 

शहादत नगर के वर्तमान ग्राम प्रधान जगपाल ने आरोप लगाया है कि कमलेश सिंह जोर जबरजस्ती के दम पर प्रधानी हासिल करना चाहते है व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की लगातार धमकी दे रहे है।कुछ दिन पूर्व दबंग व्यक्ति अपनी लाइसेंसी राइफल के दम पर उसके घर मे घुस गए और जरूरी दस्ताबेज घर से उठा ले गए व अपने नौकर की पत्नी के माध्यम से फर्जी बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कराने की फिराक में है और लगातार धमकी दे रहे है।कमलेश सिंह यह दबंगई सिर्फ प्रधानी को हथियाने के मकसद से कर रहे है और पंचायत घर मे दबंगो ने ताला भी लगा दिया है व कोई विकास कार्य नही करने दे रहे है।कमलेश सिंह पर कई मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है।
कमलेश सिंह की प्रताड़ना से परेशान होकर वर्तमान प्रधान ने जिले के आलाधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है।
शहादत नगर के ग्राम प्रधान जगपाल के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।लेकिन एक जनप्रतिनिधि के उत्पीड़न की दास्तान यह दर्शाती है कि जब जनप्रतिनिधियों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है तो आमजन मानस को न्याय कैसे मिलता होगा

Related Articles

Back to top button