Uttarpradesh

इटावा-बरेली हाई-वे पर अज्ञात महिला की हत्या का फेंका गया शव

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

इटावा-बरेली हाई-वे पर महिला की हत्या का शव फेंक दिया गया। महिला कौन है, कहाँ की है, अभी पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा स्वयं घटना स्थल पर गये और जांच पड़ताल की। एसपी ने कहा महिला की शिनाख्त कराने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इटावा-बरेली हाई-वे पर जिस महिला का शव मिला है, उसकी नृशंस हत्या की गयी है। महिला के हाथ पैर बांधकर गले में दुपट्टा कसकर हत्या की गयी। इतने में भी हत्यारे का जी नहीं भरा तो महिला का सिर भी कुचल दिया। हत्यारे ने देर रात्रि वीभत्स हत्या कर शव राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाई-वे पर गांव शेराखार मोड़ के पास फेंक दिया और फरार हो गये। राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम दल-बल के साथ पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को भी दी गयी। एसपी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे तो जांच पड़ताल कर थानाध्यक्ष राजेपुर को महिला की शिनाख्त कराये जाने के निर्देश दिये। एसपी ने कहा प्रतीत होता है कि महिला आस-पास के जनपदों की है। वहीं हत्या कर शव यहाँ फेंका गया है। कप्तान ने कहा शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के सभी जनपदों में शव की फोटो भेजी गयी और गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गयी है। एसपी ने कहा घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Related Articles

Back to top button