शाहाबाद में चला बुलडोजर अतिक्रमण हटाया गया

अनुज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई शाहाबाद नगर पालिका परिषद ने अपने तेवर आक्रमक कर लिए है। कई बार नोटिस देने और मुनादी करवाने के बावजूद अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने अतिक्रमण नही हटाया। मजबूर होकर आज पालिका प्रशासन ने एस डी एम सौरभ दुबे की अगुवाई में अतिक्रमण हटाना प्रांरभ कर दिया। फोर्स बल के साथ जैसे ही पालिका और राजस्व विभाग की टीम वासित नगर चौराहे पर पहुँची। वैसे ही दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। पालिका प्रशासन के बुलडोजर ने नाले पर किया गया कब्जा तोड़ना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान एस डी एम सौरभ दुबे एस के मिश्र तथा सफाई निरीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पालिका प्रशासन ने वासित नगर चौराहे के 8 दुकानदारों पर अतिक्रमण करने के आरोप में पाँच पाँच सौ का जुर्माना भी वसूला। पालिका प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारीयो में दहशत व्याप्त हो गई हैं।