Uttarpradesh

महिला की दर्दरनाक हत्या, घर के अन्दर भूसे की कोठरी में मिला शव

अनुज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

हरदोई  घर में सो रही महिला की हत्या कर दी गई। आधी रात बाद उसका शव घर के अंदर ही भूसे की कोठरी में पड़ा मिला। उसके मुंह पर रूमाल बंधा था और पैरों में भी चोट के निशान थे। मृतका के पति ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्‍या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उन लोगों ने दिसंबर 2021 में उसकी पत्नी के साथ छेड़छा़ड़ की थी, जिसका मुकदमा चल रहा है और उसी में वह लोग सुलह करने की धमकी भी दे रहे थे।
सांडी क्षेत्र के संतोषापुरवा निवासी महिला का पति और उसके दो बच्चे सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। वह नीचे सोई थी, आधी रात बाद उसके पति ने चादर मांगी, कई बार आवाज देने पर कोई आहट न होने पर वह नीचे आया। पत्नी के कमरे में देखा पर वह वहां नहीं दिखी। इधर-उधर देखा तो भूसे की कोठरी में पड़ी चारपाई पर उसका शव मिला। पति का कहना है कि मुंह में रूमाल कसा था, साथ ही एक पुराने ब्लाउज की डोरी पैरों के पास पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि उसी से उसके पैर बांधे गए और हत्या के बाद खोल दिए गए। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। खबर मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सीओ सतेंद्र सिंह के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति ने गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सुनील, विवेक और बलराम ने उसकी पत्नी के साथ 15 दिसंबर 2021 को छेड़छाड़ की थी, जिसकी उसने एफआइआर दर्ज कराई थी। उसी में वह लोग सुलह के लिए कह रहे थे और सुलह न करने पर हत्या कर दी। थाना प्रभारी बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि संदिग्ध हालत में महिला का शव मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है और तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button