Uttarpradesh

लखनऊ से बलिया का सफर होगा और आसान, शनिवार से वोल्वो बस की सेवा लखनऊ से बलिया तक शुरू

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

लखनऊ– अब यात्रियों को लखनऊ से बलिया के लिए सफर करना और होगा आसान। आलमबाग बस टर्मिनल से यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से बलिया के बीच बस सेवा को शनिवार से चालू कर दिया गया है। पवन हंस वोल्वो बस को आलमबाग से रोजाना रात 10:30 बजे बलिया के रवाना किया जाएगा। जो की कमता के अवध बस स्टेशन से रूकते हुए बलिया के लिए जायेगी। इस बस को बलिया से आने का वक्त रात 9:00 बजे होगा जो लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। यह सफर आजमगढ़ व मऊ के रास्ते होगा।

वाल्वो बस का किराया दर-
         स्थान                                   किराया
लखनऊ से बलिया                      1065/- रूपये
लखनऊ से आजमगढ़                  778/- रूपये
लखनऊ से मऊ                           888/- रूपये

       यात्रियों के लिए बुकिंग ऑनलाइन अथवा बस की तत्काल बुकिंग की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई गई  है जो ऑनलाइन के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों को टिकट बस अड्डे के टिकट काउंटर से भी उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button