Uttarpradesh
टेंपो की टक्कर से मजदूर की मौत

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
टेंपों की टक्कर से मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा लोहिया भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम चिलसिडिय़ा निवासी 36 वर्षीय दिलीप सुखमंगल सक्सेना अपनी ससुराल हिसामपुर जहानगंज जा रहा था। वह थाना मऊदरवाजा के ढिलाबल के पास खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहा टेम्पों ने टक्कर मार दी। जिससे दिलीप खड्ड में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से लोहिया भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी लक्ष्मी, 15 वर्षीय पुत्र सुमित, 1 वर्षीय सूरज व 10 वर्षीय पल्लवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।