Uttarpradesh

हर्षोल्लास से मना बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 131 जयंती

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

शमशाबाद  शमशाबाद क्षेत्र में हर्षोल्लास के वातावरण मनाया गया भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन। जगह-जगह रैली निकाल दिया गया एकता भाई चारे के संदेश।
जानकारी के अनुसार गुरुबार को विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र मे भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर उनकी प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य अमन राजपूत ने कहा बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा उन्होंने देश की स्वतंत्रता के बाद संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबासाहेब ने जीवन भर कमजोरों तथा पिछड़े वर्गों के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और समतावादी समाज के निर्माता थे। अम्बेडकर शिक्षा के माध्यम से समाज के कमजोरों, मजदूरों, महिलाओं आदि को सशक्त बनाना चाहते थे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, दार्शनिक, और समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारतीय जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाकर दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। हम सभी उन्हें नमन कर उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन पर चरने की शपथ लेते हंै।
इस मौके पर अमन राजपूत, ब्रजमोहन दिवाकर, रामऔतार कश्यप, गाडगे यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मनीराम दिवाकर, श्याम सिंह शाक्य , सुरेश राजपूत, छग्गे कश्यप, सोनू शर्मा बजरंग दल नगर अध्यक्ष शमसाबाद, अंकित कुमार, मयंक पटवा, अवनीश, प्रियांशु पाल, इन्द्रजीत, विकास मौजूद रहे।
इसी क्रम में विकास शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई जहा सर्ब समाज के दर्जनों लोगों ने बैंड बाजे की धुन पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे बाजी करते हुए रैली निकाली। इससे पूर्व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत रैली को निकाला गया रैली में प्रबुद्ध समाज के लोगों ने बाबा साहब के बताये हुए सद मार्ग पर चलने की अपील की। उधर गाजेबाजे के साथ निकाली गई रैली जो गांव से फैजबाग पहुंची जहां मुख्य लोगो लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे जय भीम जय भीम एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के नारे लगाए गए। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली जो ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए वापस लौट गई। इस मौके पर सुरेश चंद्र राजेन्द्र सिंह राजेश पटेल संजीव कुमार ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान सत्यवान सिंह सुरेश गंगवार मौजूद रहे मुख्य अतिथि के रूप में निशा तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button