Uttarpradesh

शिक्षक संग बच्चो ने किया भ्रमण, स्लोगन के साथ दिखा रैली का असर

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

हैदरगढ़- विकासखंड त्रिवेदीगंज के कम्पोजिट विद्यालय मंझार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए अभियान को शिक्षक/शिक्षिकाओं व बच्चो के द्वारा सार्थक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा सरकार में शिक्षा के रूप में उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं को उत्तर प्रदेश में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ 2.0 के कार्यकाल में प्रदेश को साक्षरता दर को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में हैं। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस जिले से की थी जो साक्षरता की की सूची में प्रदेश में सबसे पिछड़ा है। सरकार के इस अभियान को बाराबंकी के हैदरगढ़ के विकासखंड त्रिवेदीगंज में स्थित कम्पोजिट विद्यालय मंझार में विद्यालय के हेड मास्टर के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर कई शिक्षक/शिक्षिकाओं व बच्चो संग रवाना किया गया।
         विद्यालय द्वारा बताया गया की कोविड़ जैसी महामारी में 2 साल से बच्चे शिक्षा से वंचित रहे हैं जिनका सीधा असर बच्चो की शिक्षा पर पड़ा है जिसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि महामारी में घर से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को स्कूल में आलस न महसूस करना पड़े तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चो को एडमिशन दिलाकर उनको शिक्षा दी जा सके। 
         विद्यालय के हेड मास्टर द्वारा गांव के मंझार, पूरे ललक, रानियामऊ व पूरे इंदई में बच्चो के संग भ्रमण किया गया। रैली में तेज स्वरों के साथ बच्चो ने स्लोगन पढ़ एडमिशन व शिक्षा के प्रीत जागरूक किया।
बच्चो द्वारा लगाए गए नारे-
एक दो तीन चार शिक्षा की हो जय जयकार
कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार
आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे
अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल
एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा
घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ
पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी
पढेंगे पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनाएंगे
अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप
शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे
21वीं सदी की यहीं पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार
          स्कूल में चलाए गए इस अभियान में विद्यालय के हेड मास्टर जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार, बिंदू वर्मा, प्रीति वर्मा, ऋतु पाल, सुभाष कुमार यादव, सुशीला देवी, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार(शिक्षा मित्र), रविकांत,  सुनीता(आगनवाड़ी), अयोध्या, सियाराम, रामतीरथ, महेंद्र वत्स व बालक/ बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button