ट्रेन की चपेट में आने से पांच गायें कटीं

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर के पास गुमटी संख्या 138, 139,123/4 के पास में आवारा गोवंश घूम रहे थे। सुबह 5:55 पर फर्रुखाबाद-टू-कानपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से चार गायों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद ट्रेन लगभग 40 मिनट तक वहीं खड़ी रही। गेटमैन विजय कुमार ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटना की जानकारी की। जिसके बाद में मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाने व बीडीओ आलोक आर्य को दी। बीडीओ आलोक आर्य छुट्टी पर होने के कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे शैलेंद्र त्रिपाठी ने गायों को जमींदोज करवाने की व्यवस्था की। जिसके बाद में ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार भी वहां पहुंच गए। दरोगा हेमंत कुमार ने डॉक्टर को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डा0 रमेश चंद्र ने घायल गाय का उपचार किया और उसे कान्हा गौशाला में भिजवाया। जिसके बाद में ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों की मदद से गायों को जमींदोज करने का काम चल रहा था। उसी समय लखनऊ-टू-अहमदाबाद समय लगभग 2:30 बजे दोपहर को अहमदाबाद जा रही है। एक्सप्रेस में उसी जगह पर एक और गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तड़पती हुई रोड पर गिरि और उसकी भी मृत्यु हो गई। फिर ग्रामीणों की सहायता से उस गाय को भी जमींदोज करवाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबलू, एसआई हेमंत कुमार, एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, सचिव आदित्य कुमार व कई ग्रामीण इस घटनास्थल पर मौजूद रहे।