Uttarpradesh

जमीनी विवाद में दगीं गोलियाँ, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घायल

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

जर, जोरू और जमीन…यही तीन कारण होते हैं फसाद के। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र नवाबगंज में जमीनी विवाद में शान्ति को नजर लग गयी। दनादन गोलियाँ दगीं और सत्तारूढ़ भाजपा का नेता घायल हो गया। घायल आकाश गुप्ता पूर्व प्रधान के पति और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष हैं। गोली के छर्रे महिला पूर्व प्रधान और कोल्डस्टोरेज प्रभारी को भी लगे और वह भी घायल हो गईं।मंडल अध्यक्ष को देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन व समर्थकों ने नवाबगंज थाने व सीओ की गाड़ी घेर कर प्रदर्शन किया। लोहिया अस्पताल में आते ही भाजयुमो नेता पहुंच गए और घायल को नर्सिंग होम ले गए।
नवाबगंज कस्बा निवासी आकाश गुप्ता (25) पुत्र महेशचन्द्र गुप्ता का कस्बा में भट्ठा और उसी के पास कोल्ड स्टोर है। वह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हैं। कोल्ड स्टोर के पास जमीन पड़ी है। जिसको पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेंद्र यादव से विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आकाश गुप्ता कोल्ड स्टोर के पास गए। वहां पूर्व प्रधान के पति से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गोली चली, जो आकाश गुप्ता के लग गई। तभी सुरेंद्र की पत्नी ने अमोनिया गैस के पाइप में फावड़ा मार दिया, जिससे पूरा गांव चपेट में आ सकता था। कोल्ड के इंचार्ज रविंद्र ने बोरा लगा कर रस्सी से बांध दिया और बड़े हादसे को बचा दिया।
गोली लगने से घायल आकाश जमीन पर गिर पड़े। छर्रे लगने से द्रोपा देवी भी घायल हो गईं। यह देखकर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर आकाश गुप्ता के परिजन मौके पर पहुंचे और आकाश को सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया आते ही पीछे से भाजयुमो नेता और परिजन आ गए। वह घायल को लेकर एक नर्सिंग होम चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह थाने पर पहुंचे।
गेट पर पर व्यापारी नेता और घायल के परिजनों ने उनकी गाड़ी घेर कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ और एसओ को हटाने की मांग की। सीओ ने एसओ सत्य प्रकाश के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। नर्सिंग होम में भाजयुमो नेेताओं की भीड़ लगी रही। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, द्रोपा देवी का भी इलाज कराया गया है।

Related Articles

Back to top button