Uttarpradesh

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल, जाने लखनऊ व बाराबंकी में पेट्रोल डीजल की जारी नई कीमतें

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश  उत्तर प्रदेश के लखनऊ व बाराबंकी में आज पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया गया हैं। इसी रेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जाएगी। खबर के अनुसार आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली सी वृद्धि देखने को मिली हैं। जिसमें पिछले चार दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी देखी गई। जिसका सीधा असर राज्य के आम नागरिकों पर पड़ रहा हैं।
   मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत और भी बढ़ सकते है। क्यों की रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल के दामों में आये दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। दोनो देशों में चल रहे आपसी युद्ध से तेल की सप्लाई में बाधा आ रही हैं। जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

लखनऊ व बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी-
जनपद                               कीमत
लखनऊ (पेट्रोल)                 99.26 रुपये लीटर
लखनऊ (डीजल)                90.92 रुपये लीटर
बाराबंकी (पेट्रोल)                100.30 रुपये लीटर
बाराबंकी (डीजल)               91.86 रुपये लीटर

Related Articles

Back to top button