Uttarpradesh

भागीदारी पार्टी द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश होली मिलन समारोह के अवसर पर बुधवार को जनपद वाराणसी के चक्रवाल विद्या मंदिर सुद्धिपुर शिवपुर वाराणसी में भागीदारी पार्टी पूर्वांचल की टीम की तरफ से होली मिलन का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार चक्रवाल द्वारा किया गया, एवं संचालन का कार्यक्रम वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनवासी राम प्रजापति ने किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार ने संबोधित किया। कैप्टन ने अपने संबोधन में पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में काफी मुद्दों पर चर्चा किया तथा आने वाले पार्षद एवं 2024 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से लगने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन राजकुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर उन्हे सम्मानित किया। सभा में उपस्थित भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल पंकज प्रजापति, पूर्वांचल प्रभारी हरि बदन सिंह, मंडल अध्यक्ष रामगोविंद, गाजीपुर जिला अध्यक्ष आदर्श प्रजापति, भदोही जिला अध्यक्ष लखंदर प्रजापति, चंदौली जिला अध्यक्ष सोमनाथ प्रजापति, वाराणसी जिला अध्यक्ष पहलवान अशोक कुमार, वाराणसी जिला सचिव मुकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पप्पू प्रजापति, राजेश प्रजापति सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष, संतोष कुमार प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष चिरईगांव, भुल्लन प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा, राजकुमार प्रजापति महानगर अध्यक्ष वाराणसी, प्रमोद कुमार प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष चकिया, सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी पवन कुमार चक्रवाल, हिमांशु यादव सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार चक्रवाल महानगर सचिव वाराणसी, एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button