Uttarpradesh

बाइक से घर जा रहे फौजी को दबंगों ने पीटा, लूट का आरोप

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट 

कंपिल बाइक से घर वापस जा रहे सेना के जवान की दबंगों ने रंजिश में लाठी डंडे से मारपीट कर दी थी। युवक ने सोने की अंगूठी, नगदी को लूटने व अपहरण के प्रयास का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों के आने पर दबंग हवाई फायरिंग कर भाग गए। पीडि़त की तहरीर पर छ: नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
जनपद एटा थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव गढिय़ा जग्गनाथ निवासी आलोक चौहान ने दी तहरीर में बताया कि वह बीते बुधवार की शाम बाइक से कंपिल बाजार करने के बाद घर वापस जा रहा था। बरखेड़ा नहर के निकट क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी आधा दर्जन युवकों ने आलोक को घेर लिया और रंजिश में लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों ने जवान के हाथों से सोने की अंगूठी व चार हजार की नगदी निकालकर जवान को बाइक पर लादकर ले जाने का प्रयास भी किया। युवकों ने जवान के सीने पर तमंचा रुख फायर किया। जो मिस हो गया। जवान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल ने गांव पहुंच घटना की जानकारी 112 पुलिस व स्वजनों को दी। जिसके बाद घायल जवान ने स्वजनों के साथ कंपिल थाने पहुंच क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी संजू , रीतेश, राहुल ,पंकज यादव,दीपचंद , विनोद व सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मूकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button