Uttarpradesh

विवाद में दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट 

शमशाबाद आपसी विवाद के बाद दंपत्ति ने आम के पेड़ पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नीचे उतारा और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को होश में लाया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में एक दलित दंपत्ति ने आपसी विवाद के बाद गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया गया है दंपत्ति के मध्य हुए आपसी विवाद के बाद पति फांसी लगाकर जान देने की धमकी देकर निकल गया। ऐसी बातों को सुन अनहोनी की आशंका जताकर पत्नी भी पीछे-पीछे चल दी। दोनों गांव के पास स्थित एक आम के बाग में पहुंचे। जहां सबसे पहले पति ने आम के पेड़ पर चढ़कर रस्सी के सहारे फांसी लगाना शुरू किया। पत्नी ने पति को मनाने की कोशिश की नहीं माना तो पत्नी भी रस्सी के दूसरे सिरे से फांसी लगाकर लटक गई। सूत्रों के अनुसार गुस्से में दोनों एक साथ फांसी के फंदे को गले में डालकर नीचे लटक गए। उसी दौरान परिवार के लोग खोजबीन करते हुए आम के बाग में पहुंचे तो जहां दोनों फांसी के फंदे पर फडफ़ड़ा रहे थे। आनन-फानन में लोगों ने धारदार हथियार के सहारे रस्सी को काटकर दोनों को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की दोनों को होश में लाया गया। मामला क्षेत्र में आम लोगो की जुबान पर चर्चा का विषय बना। जब पुलिस से जानकारी की गई तो प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी का कहना था उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button