42 लीटर कच्ची शराब व शऱाब बनाने के उपकरण के साथ युवक गिरफ्तार। भेजा जेल

पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली सुरेन्द्र प्रताप तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में एंव रूदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव के कुशल नेतृत्व में, व उक्त निरीक्षक लल्लन सिंह राठौर आबकारी निरीक्षक संजय कुमार, क्षेत्र 05 रूदौली अयोध्या, उक्त निरीक्षक चन्द्रशेखऱ यादव , उक्त निरीक्षक थिरेन्द्र कुमार,थाना कांस्टेबल अशोक यादव ,कांस्टेबल शिवम गौड़ं, महिला कांस्टेबल चांदनी जायसवाल महिला कांस्टेबल सरिता गुप्ता, आबकारी आरक्षी पवन कुमार तिवारी, क्षेत्र 05 रूदौली, आबकारी आरक्षी सुबोध कुमार, क्षेत्र 05 रूदौली अयोध्या मय पुलिस बल तथा आबकारी टीम की संयुक्त चेकिंग अभियान में 18.30 बजे अभियुक्त 1. शिवा पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम बेतौली थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या को 03 पिपिया में करीब 42 लीटर कच्ची शराब व शऱाब बनाने के उपकरण एक स्टील का ड्रम, एल्यूमिनियम का पतीला, प्लास्टिक की पाईप के साथ ग्राम बेतौली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.89/2022 धारा 60(2) उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।