Uttarpradesh

फर्रुखाबाद में आयोजित फाग महोत्सव व नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाव

 अरुण विकास पाठक की रिपोर्ट

 फर्रूखाबाद नगर के आवास विकास में भाजपा की ओर से सभी नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह व फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित सदर बिधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह व कायमगंज सुरक्षित सीट से अपना दल की विधायक सुरभि गंगवार का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।

सुरभि गंगवार पहली बार जीत हासिल कर लखनऊ की विधान सभा में उपस्थिती दर्ज कराएंगी वहीं शेष तीनों विधायक दूसरी बार लगातार जीते हैं।
हर कार्यकर्ता अपने विधायक को अपनी उपस्थिति दिखाना चाहता था इसलिए कुछ धक्का मुक्की भी होती नजर आई।
कार्यकर्ता भारी उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।
सभी विधायकों ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद दिया।
 इस अवसर पर जिला, नगर, मंडल, सेक्टर, बूथ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button