Uttarpradesh

सवायजपुर विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

आदित्य मिश्र की रिपोर्ट          

हरदोई – जिले में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से हाल ही में सपंन्न हुए अधिवक्ता संघ हरदोई के चुनाव में नवनिर्वाचित हुए आठ क्षत्रिय पदाधिकारियों को जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी द्धारा सम्मानित किया गया,साथ ही इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित महासभा के कई पदाधिकारियों बैठक को सबोंधित किया।
कार्यक्रम को सबोंधित करते हुए  मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा क्षत्रिय हमेशा ही सामाज को आगे बढाने का कार्य करता है।समाज की भलाई के लिए क्षत्रियों को सभी क्षेत्रों में आगे निकलकर अपने अपने दायित्व तय करते हुए उका निर्वहन करना है,जिससे समाज मजबूत हो,उन्होंने नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों में संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह वरिष उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह महामंत्री अजीत प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन गीत व धीरेन्द्र सिंह को साथ ही कृषण कुमार सिंह को वरिष्ठ कार्य कराणी सदस्य,अभिषेक कुमार सिंह व कौशल कुमार सिंह को सम्मानित किया।नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने कहा की क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से जो हम सभी को सम्मान दिया गया उसके लिए वह सभी आभारी है।वह समाज के उत्थान के लिए हर समय संभव मदद करते रहेगें।इसी प्रकार महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह व महिला विंग की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह व त्रिलोकी सिंह आदि ने संगठन को लेकर अपने अपने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का संचालन महांमत्री राजेश कुमार सिंह ने किया ।इस मौके पर प्रमुख रूप से शिवशरण सिंह राजेंद्र सिंह महासभा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह जीतू व अखिलेश सिंह ,अखिलेश सिंह सिकरवार रजनीश सिंह अशोक सिंह लालू विवेक सिंह सुबोध सिंह दीपू विवेक सिंह दिनेश सिंह राघवेंद्र सिंह ,योगेंद्र सिहं जीतू ,कसरांवा ,आप पी सिंह रानू सिंह चौहान सैदपुर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button