Uttarpradesh

ईवीएम स्ट्राँगरूम में जबरन घुसने की घटनाओं पर प्रमोद त्यागी ने किया कार्यकर्ताओं को अलर्ट

मुजफ्फरनगर

लखनऊ में ईवीएम स्ट्रांगरूम के प्रतिबन्धित क्षेत्र में एक अधिकारी के जबरन प्रवेश व कई अन्य जिलों में ईवीएम स्ट्रांग रूम पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को ईवीएम स्ट्रांग रूम पर सतर्क रहने के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा मंडी स्थल पर सपा रालोद गठबंधन के तीनों निगरानी कैंपों का दौरा करते हुए वहां पर सपा रालोद कार्यकर्ताओं को सतर्क निगरानी व किसी भी संदिग्ध घटनाक्रम पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। विदित हो की 10 फरवरी को मतदान के तुरंत बाद ही सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर द्वारा गठबंधन के सभी 6 प्रत्याशियों के साथ रणनीति बनाते हुए जनपद की प्रत्येक 2 विधानसभा पर एक निगरानी कैंप लगाते हुए तीन निगरानी कैंपों पर दिन रात सपा रालोद कार्यकर्ताओं का पहरा बिठा दिया था। मतगणना की तिथि नजदीक आते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंडी स्थल ईवीएम स्ट्रांग रूम निगरानी कैम्पों पर सपा रालोद कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने हाईकमान के निर्देश पर तीनों निगरानी कैंपों का सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास पाल सपा नेता अलीम रोशन, डॉ नूर हसन सलमानी के साथ प्रतिदिन की भांति दौरा करते हुए यहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क निगरानी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button