Uttarpradesh

महाशिवरात्रि पर्व पर सतना जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चित्रकूट धाम और गैबीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर्व पर पूरी दुनिया के साथ ही सारे देश में धूम मची हुई। महाशिव रात्रि पर्व पर  भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब शिवालयों की तरफ उमड़ पड़ा हैं।श्रृद्धालु जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना करते हुए कामनाओं की पूर्ति के लिए मत्था टेक रहे हैं। सतना जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों धर्म नगरी चित्रकूट धाम और बिरसिंहपुर स्थित गैवीनाथ धाम में आज सुबह से ही भक्तों का भारी ताता लगा हुआ है। बिरसिंहपुर मंदिर प्रशासक और एसडीएम मझगंवा के अनुसार सुबह से अब तक करीब डेढ़ लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं तो वहीं शाम तक पांच लाख और भक्तों के पहुंचने का अंदाजा है दूसरी तरफ चित्रकूट का भी कुछ यही हाल है।दिन भर में लगभग पांच से छः लाख श्रृद्धालु तीर्थ यात्रियों के जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन का अनुमान लगाया जा रहा है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग के उपखंड के रूप में जहां बिरसिंहपुर में भोलेनाथ गैवीनाथ विराजमान हैं तो वहीं धर्म नगरी चित्रकूट धाम में ब्रह्माजी द्वारा स्थापित और महाराजा धिराज कहे जाने वाले मत्यगजेंद नाथ की शिवरात्रि के दिन भक्तों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही बारात निकाली जाती है। दूसरी तरफ बिरसिंहपुर में शाही सवारी में विराजमान भगवान के विनायक नगर भ्रमण करते हैं। बिरसिंहपुर और चित्रकूट मे महाशिवरात्रि के दिन स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भी भक्तों का आना होता है। जिसके चलते भक्तों का लगातार तांता लगा हुआ है। वही दोनो ही जगहों पर सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है।साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा मेडिकल टीमें भी लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button