Uttarpradesh

मुज़फ्फरनगर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

मुजफ्फरनगर

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उस समय परिजनों ने आत्महत्या बताते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन अब परिजन हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर शक जता रहे हैं। वही, पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। 

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला का शव बृहस्पतिवार शाम के समय उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ससुराल पक्ष ने शव को फंदे से नीचे उतार कर प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताते हुए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया, जब शुक्रवार शाम महिला के पति ने आसपास के ग्रामीणों से पत्नी की हत्या की आशंका जताई। महिला के पति का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते छत के रास्ते घर में कूदकर महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया था। परिजन इस मामले में अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी इस तरह की कोई सूचना या तहरीर नहीं आई है। हालांकि अपने स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button