समाजवादी पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा ने चौपाल लगाकर हटिया ग्राम में की जनसभा

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
वाराणसी- जनपद वाराणसी के शिवपुर विधानसभा के हटिया ग्राम सभा में जन चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रत्याशी डॉ अरविंद राजभर को चुनाव चिन्ह छड़ी के बटन को दबाकर भारी मतों से विजई बनाने के लिए आवाहन किया गया, जन चौपाल को संबोधित किए भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्णमासी राम प्रजापति एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्र प्रजापति, संबोधन में प्रजापति ने कहा की अगर भागीदारी संकल्प मोर्चा और समाजवादी पार्टी महागठबंधन की सरकार बनी तो 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री दिया जाएगा, तथा कक्षा 1 से लेकर 16 तक की पढ़ाई बिल्कुल फ्री होगी, 1 नेशन 1 एजुकेशन के तर्ज पर कॉन्वेंट और सरकारी स्कूल का सिलेबस एक होगा, समाजवादी पेंशन ₹500 से बढ़ाकर 1500 रुपए होगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार ने किया, एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ राम गोविंद ने किया, कार्यक्रम में भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रजापति, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल हरीश चंद्र प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल पंकज कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार प्रजापति, अजगरा विधानसभा उपाध्यक्ष बहादुर प्रजापति, महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति आर एस एस के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार प्रजापति, सत्येंद्र कुमार प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।