समाजवादी पार्टी चुनावी जनसभा में जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज के नेतृत्व में कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया

कासगंज
बीते दिन गुरुवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान नगर पंचायत मोहनपुर जनपद कासगंज पर 101 विधानसभा अमापुर प्रत्याशी श्री सत्यभान सिंह शाक्य जी के समर्थन में लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने चुनावी जनसभा को संबोधित कर सपा+रालोद गठबंधन संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे:- चुनावी सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी/पूर्व सांसद डॉ0 कुं0 देवेंद्र सिंह यादव जी की रही:-चुनावी जनसभा का संचालन मुख्य जिला सचिव श्री लक्ष्मण सिंह यादव जी ने किया
वही समाजवादी पार्टी चुनावी जनसभा में जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में रालोद पदाधिकारी गणों के साथ प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने संबोधित किया और सपा+रालोद गठबंधन संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में जनता जनार्दन से वोट देने की अपील की ओर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र आदरणीय अखिलेश यादव जी तथा राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की अपील की |