प्रियंका गांधी ने रोड शो करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया

उमेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कालपी नगर मे रोड शो करके पार्टी उम्मीदवार उमाकांती सिंह के पक्ष मे जनता तथा महिलाओं को जमकर प्रभावित किया।
इस दौरान जगह जगह घरों के ऊपर से महिलाओं के द्वारा फूल मालाओं की वारिस से गदगद प्रियंका गांधी काफी उत्साहित दिखी।
मौदहा, हमीरपुर, कदौरा रोड से होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला शाम 4 बजे कालपी विधानसभा क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दीपांशु दिवौलिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला की अगुवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया। ऐतिहासिक नगरी कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के सामने से जनसंपर्क अभियान के तहत प्रियंका गांधी का काफिला शुरू हुआ। कालपी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेसी उम्मीदवार उमाकांती सिंह पूर्व विधायक के समर्थन में रोड शो शुरू हुआ। स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो पुराने बस स्टॉप ,खोवा मंडी, टरनंनगंज बाजार ,नगर पालिका चौराहा होते हुए मुन्ना फुलपावर चौराहे में पहुंचा।रोड शो इसके उपरांत जुलैहटी मार्केट, हरीगंज चौराहा होकर रोड शो दुर्गा मंदिर चौराहे में पहुंचा। दुकानों एवं घरों से प्रियंका गांधी के काफिले पर महिलाओं बच्चों ने फूल बरसाये।
प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी के ऊपर कालपी की कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांती सिंह तथा उरई सीट की प्रत्याशी उर्मिला खाबरी जनता का अभिवादन कर रही थी।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का छोटा बड़ा नेता मौजूद रहा।शाम करीब 6 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला कानपुर की ओर प्रस्थान कर गए।
प्रियंका गांधी ने रोड शो करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया
कालपी में घरों से हुई फूलों की बरसात
कालपी जालौन
रिपोर्टर उमेश कुमार विश्वकर्मा