कांग्रेस प्रत्यासी राजवर्धन सिंह ने सीधा हमला बोला भाजपा सपा के प्रत्याशियों को बताया डकैत

मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई जनपद की सवायजपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है और लगातार सपा,बसपा, भाजपा के प्रत्याशियों पर निशाना साध रहे है राजवर्धन सिंह राजू के साथ हर बर्ग के लोग जुड़े हुए है क्योंकि लगातार राजवर्धन सिंह राजू जनता के हित मे सामाजिक कार्य करते आ रहे है।
कांग्रेस के प्रत्यासी राजवर्धन सिंह राजू ने श्रीमऊ में सीमित लोगो के बैठक की व जमकर सपा बसपा भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि बसपा के प्रत्यासी दो करोड़ खर्च करके टिकट लाये है यह दो करोड़ रुपये जनता से ही बसूले जाएगे और सपा भाजपा के लोग मुर्गा शराब के दम पर आपका वोट लेगे।सवायजपुर में कुछ पूंजीपति एक साथ आकर अपना विधायक बनाने की फिराक में है और जमकर पैसा खर्च कर रहे है यह पैसा जनता से ही बसूला जाएगा।चुनाव के बाद जनता के पैसे पर डकैती डाली जाएगी इसलिए जनता को तय करना है कि सपा बसपा भाजपा के डकैतों को वोट देकर विधायक बनाना है या अपने उस बेटे को जो पिछले कई वर्षों से आपके बीच दुख सुख में खड़ा रहा और आज चुनाव के समय तरह तरह के प्रलोभन लेकर आपके बीच आएंगे अब तय जनता को करना है कि सपा बसपा ,भाजपा के डकैतों को विधायक बनाना है या अपने कांग्रेस प्रत्याशी राज वर्धन सिंग ऑर्फ राजू को विधायक बनाना है।
ये तो आने वाले समय पर तय हो सकता है
ये जनता पर निर्भर करता है