Uttarpradesh

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेताओ ने छोड़ी पार्टी सपा में हुए शामिल, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा में किया शामिल

मुजफ्फरनगर

विधानसभा चुनाव में अन्य दलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ में सपा के प्रति लगातार रुझान बढ़ने के क्रम में आज लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अनेक पदाधिकारी लोसुपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की लोसुपा के अनेक पदाधिकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सपा में शामिल होने की घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सैनी, चरथावल विधानसभा अध्यक्ष प्रज्वल ठाकरान, सदर विधानसभा अध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्रताल, जिला प्रभारी सतीश सैनी, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष विक्की ठाकरान, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष जॉनी सैनी,व विक्रम सिंह सैनी, कपिल कुमार, सागर राय, अंकित कुमार, वंश शर्मा, तिलक गुज्जर, संदीप सैनी, को समाजवादी पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि यूपी में केवल समाजवादी पार्टी ही एकमात्र प्रदेश के विकास का विकल्प है,आज युवाओं छात्रों तथा मजदूर किसानों में समाजवादी पार्टी व उसके गठबंधन सहयोगियों के प्रति विधानसभा चुनाव में चुनाव जिताने के लिए हर तरफ लहर चल रही है, उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर सपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सदर विधानसभा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, सपा जिला उपाध्यक्ष व मीरापुर विधानसभा प्रभारी असद पाशा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट,सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, युवा सपा नेता नवेद रंगरेज,फैसल राणा सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button