Uttarpradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – सपा की ‘लाल टोपी’ मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और अयोध्या में मारे गए राम भक्तों के खून से सनी हुई है

उत्तर प्रदेश 

विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं का आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। इस बीच अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की ‘लाल टोपी’ मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और अयोध्या में मारे गए राम भक्तों के खून से सनी हुई है। दरअसल, शनिवार को एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योगी ने शाम कहा, ‘सपा की लाल टोपी मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और अयोध्या में राम भक्तों के खून से रंगी हुई है।’ हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी बीजेपी सपा कार्यकर्ता लाल टोपी के रंग को लेकर सपा पर निशाना साधती है। इससे पहले योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने आम आदमी की रक्षा और सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए काम किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया कि”अपराधी डर महसूस करें।” उन्होंने  कहा कि सपा केवल अपने करीबियों के लिए काम किया जो इत्र के कारोबार में शामिल हैं। सीएम ने कहा, ‘वे इनकार कर सकते हैं लेकिन सच सच ही रहता है।” राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, “उन्होंने (सपा) कभी भी उत्तर प्रदेश और उसके लोगों को अपना नहीं माना। उनका नजरिया परिवार और पाकिस्तान केंद्रित है। 2017 से पहले राज्य में हर तीसरे दिन दंगे होते थे और लड़कियां डरती थीं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह बदल गया है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नई  पहचान प्रदान की है और “अब व्यापारी और लोग राज्य से पलायन करने के लिए मजबूर नहीं हैं। व्यवसायी अब राज्य वापस लौट रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button