Uttarpradesh

समाजबादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संजय सिंह चौहान को बदायूँ जनपद का बनाया प्रभारी

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद 29 फरवरी,सपा मुखिया की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष मा०प्रदीप कुमार यादव समाजबादी अधिवक्ता सभा की सहमति से दिनाँक 28 जनवरी 2022 को फर्रुखाबाद जनपद के श्री संजय सिंह चौहान प्रदेश सचिव समाजबादी अधिवक्ता सभा को बदायूँ जनपद का प्रभारी मनोनीत कर पत्र जारी किया गया है। जिसमें श्री संजय सिंह चौहान एडवोकेट 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजबादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों,उपलब्धियो,योजनाओं और घोषणा पत्र को जन जन एवं बूथ स्तर तक पहुँचाने का कार्य करेगें। श्री सिंह को बदायूँ जनपद का प्रभार सौपने से समाजवादी पार्टी को बल मिलेगा। श्री सिंह ने बताया कि आम जनता वेरोजगारी एवं मंहगाई से त्रस्त हो चुकी है। जनता सब समझ चुकी है अब बदलाव निश्चित है। 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button