तय शादी तोडऩे पर लड़की पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद शादी तय हो जाने के बाद तिलक चढ़ाने से मना कर शादी से इनकार कर देने पर लड़का पक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीडि़त परिवार को जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बलिया निवासी खुशीराम पुत्र दयाराम ने शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बराई निवासी मोहित पुत्र दिवारी लाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि अपनी बेटी नीतू का विवाह मोहित के साथ लगभग 1 वर्ष पूर्व तय किया था। जिसमें 15 अक्टूबर 2021 को हंसी खुशी के माहौल में रुकाई की गई थी। इस दौरान लाखों रुपया खर्च हुआ था।
१9 नबम्बर 2021 गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। शिकायती पत्र में कहा कि 19 जनवरी 2022 को तिलक चढ़ाया जाना था और 23 जनवरी 2022 को विवाह होना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन ऐसा होने से पहले ही लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे समाज में उसकी हंसी हो रही है। पीडि़त का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक का दूसरी जगह तिलक चढ़ाया गया है। लड़का पक्ष न तो तिलक चढ़ा रहे न ही निर्धारित समय पर बारात ला रहे है। फिलहाल इस घटना को लेकर लड़की पक्ष मानसिक रुप से काफी परेशान है। उसने पुलिस से न्याय दिला ने की गुहार लगायी है।