Uttarpradesh

2022 में बड़ा बदलाव होगा, जब पीला, गुलाबी, और लाल होगा

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश- विपक्ष ने पक्ष की कमर तोड़ने के लिए वर्तमान में अपनी सरकार को लाने के लिए दिन-ब-दिन नए-नए पहलुओं के साथ मंचन और चौपाल करते हुए नजर आ रही है सपा के साथ अपने गठबंधन को लेकर उतर रही भागीदारी पार्टी मोर्चा सदस्य के कार्यकर्ताओं ने 2022 में बड़ा बदलाव होने की बात कही है।जिसमें उनकी पार्टी ने 2022 में जीत के साथ पीला, गुलाबी और लाल होने की बात कही है। लोगो को अपने जन मोर्चे के साथ आगे पढ़ने को प्रेरित कर रही ये पार्टी उनके अपने अधिकार की प्रीत सजग बनने तथा उनको पाने के लिए अपनी सरकार को जीत की रह दिखा रही है।
       पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रेमचंद प्रजापति के दिशा निर्देश पर पार्टी वाराणसी के समस्त कार्यकर्ता गण ने अश्विन प्रजापति का स्वागत कर 2022 के चुनाव के लिए कमर कसा है। स्वागत समारोह में भागीदारी पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनवासी राम प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार, मंडल अध्यक्ष राम गोविंद, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति और तमाम कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button