Uttarpradesh

जलालाबाद के शीतला देवी इंटर कालेज में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

रवि तिवारी की रिपोर्ट

कन्नौज – कन्नौज के ग्राम जलालाबाद में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्मजयंती पर माँ शीतला देवी इंटर कॉलेज में जिलाउपाध्यक्ष भाजयुमो मंगलम पाण्डेय  प्रधानाचार्य अनुज राजपूत ग्राम प्रधान प्रेम नारायण वर्मा आईटी मण्डल संयोजक बलराम राजपूत मण्डल महामंत्री अमन तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष अन्नू राजपूत मोहित राजपूत गोपाल  सहित कॉलेज के अध्यापकों एवं अन्य लोगो ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह  साल 1932 में  अतरौली में जन्मे थे। पूरे प्रदेश में कल्याण सिंह जैसा दिग्गज नेता के चर्चे रहे हैं। राम जन्भूमि को आज जो रूप मिला है, उसके लिए संघर्ष करने वालों में से एक कल्याण सिंह भी थे। वे हमेशा खुद से पहले अपने लोगों, अपने प्रदेश के बारे में सोचते थे।

Related Articles

Back to top button