Uttarpradesh

भागीदारी संकल्प पार्टी द्वारा हुए बैठक में वर्तमान सरकार पर साधा निशाना

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश- भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा अपने पार्टी कार्यकारिणी की बैठक गली नंबर दो निकट पूर्व सैनिक कल्याण निगम तेलीबाग में पार्टी कार्यालय में आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माo प्रेमचंद प्रजापति ने बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भागीदारी संकल्प मोर्चा तथा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मिलाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेगा। संविधान विरोधी, देश विरोधी, रोजगार विरोधी, किसान विरोधी, प्रदेश की भ्रष्ट पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जुमलेबाजी की फौज है। इनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर होता है। आज देश में महंगाई चरम उत्कर्ष पर है लेकिन लोकसभा विधानसभा में महंगाई पर भाजपा का कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है। 50रू0 में बिकने वाला सरसों का तेल आज 200रू0 लीटर बिक रहा है। 60रू0 लीटर बिकने वाला डीजल आज 100रू0 में बिक रहा है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस 1000 के ऊपर चली गई है गरीब परेशान हैं नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है और रोजगार मांगने पर बाबा जी की सरकार नौजवानों को लाठी से ठोक कर भगा रही है। किसानों को कुचला जा रहा है लेकिन सरकार में बैठे मंत्री पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आज की बैठक चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए रखी गई है जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को धारा दी जाएगी।
         पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़े वर्ग वित्त एवं विकास निगम, उ.प्र. सरकार डा. महेश चंद्र प्रजापति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा लूट, हत्या, बलात्कार, फर्जी एनकाउंटर, भाजपा सरकार में हुआ है भाजपा पिछड़े दलित अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है। प्रजापति ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संजय निषाद अपने आप को निषादों का नेता कहते हैं, आरक्षण के नाम पर निषादों को एकत्र किए किया। लेकिन जब आरक्षण देने की बात आई तो भाजपा ने किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं किया। अमित शाह को आड़े हाथ लेते हुए प्रजापति ने आरोप लगाया कि मोदी अमित शाह एक ऐसे चिट फंड कंपनी के मालिक हैं जो दोनों मिलकर पिछड़े दलितों का वोट तो ले लेते हैं लेकिन अब हिस्सेदारी देने के बाद आती है तो उन्हें उन्हीं के हालात पर छोड़ देते हैं। जैसा कि संजय निषाद के साथ किया गया है। भागीदारी संकल्प मोर्चा संजय निषाद को निमंत्रण देता हुए कहा की आप आए निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह की हिस्सेदारी केवल भागीदारी संकल्प मोर्चा सपा संगठन ही दे सकती है। प्रजापति ने “जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं” के नारे के साथ लोगों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और पानी मुफ्त दिया जाएगा। बकाया बिजली का बिल माफ किया जाएगा। प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाएगी, वर्तमान सरकार जो शिक्षामित्रों को स्थाई अध्यापक नियुक्त किया जाएगा। जातिवार जनगणना कराई जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। विधवा पेंशन बढ़ाया जाएगा। मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।
         पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार ने कहा की आजादी के 75 वर्ष बीत चुके हैं, किंतु प्रजापतियों सहित अतिपिछड़ों/अतिदलितों को सभी सरकार ने ठगने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 06 प्रतिशत वोट प्रजापतियों का है उसमें भी बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों पर कुम्हार वोटों की संख्या 22 प्रतिशत तक है, लेकिन कुम्हारों सहित पिछड़े दलितों की भागीदारी कहीं नहीं है। जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से 60 से अधिक कुम्हारों की हत्या इस सरकार में हो चुकी हैं चाहे वह घटना मैनपुरी की हो जिसमें समाज के 5 लोगों को जिंदा जला दिया गया था या गोरखपुर का मनीष प्रजापति हत्याकांड हो। चाहे बनारस का कन्हैया लाल प्रजापति हत्याकांड हो या लखनऊ जेल में रूपेश प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो। इस तानाशाही सरकार ने ना तो किसी परिवार पीड़ित का मुआवजा देने का काम किया है ना ही न्याय। या सरकार जाति देखकर न्याय करती है। अतिपिछड़ों, दलितों को कि इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है पिछड़े, दलित और शोषित वंचितों अल्पसंख्यकों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए ही भागीदारी पार्टी का गठन किया गया है। 2022 निर्वाचन में हम माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री व भागीदारी संकल्प मोर्चा एवं सपा गठबंधन की सरकार बनाकर प्रजापति यों सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
         बैठक में पार्टी के पदाधिकारीगण, मुख्य अतिथि अरुण राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्णमासी राम प्रजापति (386 शिवपुर विधानसभा), राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, प्रवक्ता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत सिंह,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार,युवा नेता  अश्वनी कुमार प्रजापति (प्रदेश उपाध्यक्ष), पिंडरा विधान सभा 384, दीपक प्रजापति, अशोक कुमार प्रजापति, मनोज प्रजापति, कविता प्रजापति, रामकृपाल प्रजापति, ज्ञान सिंह प्रजापति, अकबर शर्मा, प्रशांत सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ राष्टीय अध्यक्ष विनय जैसल व प्रदेश पदाधिकारी सुरेंद्र प्रजापति फौजी, सौरभ प्रजापति, शिव प्रजापति, रमेश प्रजापति, आर.के., छंगा लाल, बृजेश प्रजापति, रामगोविंद प्रजापति,चंदौली महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेनू प्रजापति, महिला मोर्चा राष्टीय अध्यक्ष संगीता प्रजापति और पार्टी के तमाम वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रजापति ने 2022 के चुनाव को जोरदार तरीके से लड़ने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दी। जिला अध्यक्ष वाराणसी से अशोक प्रजापति कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालते नजर आए।

Related Articles

Back to top button