Uttarpradesh

कानपुर में गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत ढही दो घायल

अनिल कुमार की रिपोर्ट

कानपुर बिधनू के नगवा गांव में सुबह तड़के पानी गर्म करते समय  गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत ढह गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नगवा गांव निवासी सुमित कुशवाहा ने बताया सुबह तीन बजे 60 वर्षीय मां रामदुलारी पानी गर्म कर रही थी। तभी रेगुलेटर के लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की तेज लौ निकलने से मां झुलस गई। वह शोर मचाते हुए रसोई से भागी तो गिरकर घायल हो गई। इसी बीच रसोई में रखे दूसरे सिलेंडर में भी आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तबतक दोनों सिलेंडर फट गए। जिससे रसोई और बगल में बने बाथरूम और जीने की छत ढह गई। मां के कमरे की एक दीवार भी फट गई। जिसमें मां के बिस्तर पर लेटा भांजा 15 वर्षीय आर्यन भी घायल हो गया। पूरा परिवार शोर मचाते हुए घर से बाहर भगा। एकत्र पड़ोसियों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायलों को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button