पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या-अयोध्या के पावन धरती विधानसभा क्षेत्र रूदौली मे जगह जगह नवरात्र का पावन पर्व लोग बडे धूमधाम से मना रहे है। हर जगह माता रानी का पंडाल सजाकर नव स्वारूपो का दर्शन कर रहे है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष कोविड-19 के प्रति लोगो को उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा विषेश छूट दी गई है। कोविड 19 को मद्देनजर देखते हुए जिला प्रशासन ने गाईड लाइन भी जारी की है। यह गाईड लाइन मे यह बताया गया है। कि दुर्गा पूजा पंडाल के अन्दर मास्क का उपयोग होना जरूरी है। इस तरह जिला प्रशासन द्वारा कोविड के और भी निर्देश दिए गए है। पूरे भारत वर्ष मे माता का नवरात्रि बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे बैनामा का पुरवा मे भी माता रानी का भव्य पंडाल सजा हुआ है। कहा जाता है जब माता बुलाती है। तो समय खुद निकल जाता है। इसलिए कहते है। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। दिन रविवार की रात्रि मे बैनामा का पुरवा मे माता रानी के दरबार मे भव्य जागरण का मंचन हुआ। जिसमे मनमोहक झाकिया दिखाई गई। और प्रसाद वितरण किया गया माता रानी के चरणो मे समर्पित रही। के समय ममता मयी के दरबार मे हाजरी लगाने पहुंचे। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मिया ,जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के युवजन सभा रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष माता रानी के दरबार मे मौजूद कार्यकर्ताओ जैसे शुभम यादव, संजय यादव,अजय यादव, शैलेन्द्र, सोनू प्रजापति, रिंकू यादव,राम विजय ,हिमांशु व ग्रामीण भारी मात्रा मे उपस्थित रहे।