उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश चुनाव की गहना गहमी मे जहाँ पार्टियों मे प्रतिद्वंद्विता है जनता की नज़र भी अपने मुख्यमंत्री मंत्री को ढूंढ रही है लखनऊ मे आगामी विधानसभा चुनाव अभियान की तैयारी की पहल करने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 12 अक्तूबर से विजय रथयात्रा के जरिए
शुरू करने का ऐलान कर दिया। यह यात्रा पहले चरण में कानपुर से शुरू होकर हमीरपुर तक जाएगी।अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में इस रथ पर सवार हुए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब समाजवादी रथ चला है विजय पीछे-पीछे चली है और हर बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है।
एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने जातीय जनगणना की मांग इसलिए उठाई है क्योंकि इससे सानुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग पूरी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि दशहरे तक अनुसूचित मोर्चे व बाबा साहेब वाहिनी का गठन कर दिया जाएगा। विजय रथ पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह, वरिष्ठ नेता आजम खां, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के भी चित्र लगे हैं। रथ पर नई सपा है, नई हवा है, बड़ों का हाथ युवाओं का साथ, जैसे स्लोगन लिखे हैं। एक तरफ बड़ा अखिलेश यादव का तो दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव का बड़ा चित्र लगा है। इसके अलावा सामने की ओर अम्बेडकर समेत कई महापुरुषों के चित्र लगे हैं।