नितीश कुमार की रिपोर्ट
पालीगंज बाजार नवरात्र को लेकर सजने लगा है। दशहरा, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ आदि पर्व की तैयारी में लोग लग चुके हैं। घरों में रंग-रोगन से लेकर सजावटी सामानों की खरीदारी होने लगी है। बाजार में रंग-बिरंगी झालरों, बंदनवार, लड़ियां, झूमर, रंगोली, पेंटिग, प्रतिमाएं, आर्टिफिशियल फूल-पौधों, प्लास्टिक की माला आदि से पट चुके हैं। इस दौरान घरों की सजावटी वस्तुओं की भी बिक्री हो रही है। प्लास्टिक मोतियो की लड़ी सेट 120 रुपये, प्लास्टिक सजावटी वस्तुएं 40 से 50 रुपये में बिक रही है।
चुनरी और माला की बढ़ी बिक्री नवरात्र में बड़ी संख्या में लोग घरों पर कलश और मां दुर्गा की मूर्तियों को स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं। घरों में सजावट के लिए माता की चुनरी, माला, मूर्तिया आदि समाग्री खरीदारी करते नजर आए