सेवा और समर्पण के तहत दो दिवसीय दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी

संगीता की रिर्पोट
झारखंड:सेवा व समर्पण अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर 2 व 3 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी दिलीप सैकिया झारखंड प्रवास सुनिश्चित हुआ हैं। दौरे के तहत 2 अक्टूबर को बोकारो जिला,3 अक्टूबर को धनबाद के दौरे पर होंगे। इस कार्यक्रम के तहत बोकारो परिसदन मैं जिलाध्यक्ष भरत यादव के अध्यक्षता मैं राष्ट्रीय महामंत्री के बोकारो दौरे पर तय हुए कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई। दोपहर 2 बजे जिला पदाधिकारी द्वारा पेटरवार पर भव्य स्वागत व अभिनदंन किया जायेगा। दान्तु,बहादुरपुर,जैनामोड़ बाजार, होते हुए बालीडीह टोल प्लाजा मैं बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंची नारायण के नेतृत्व मैं बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनदंन किया जायेगा। सेक्टर 2 स्थित माँ अम्बे गार्डन मैं बोकारो जिला भाजपा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत गोष्टि मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।इस कार्यक्रम धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निवर्तमान गिरीडीह के सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय,बोकारो विधायक बिरंची नारायण व चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी भी शामिल होंगे। धनबाद जाने के क्रम में चास महाबीर चौक स्थित खादी भंडार मैं उनका स्वागत व अभिनदंन किया जायेगा। बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम के लिए जिला पदाधिकारी के बीच कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति किया गया।बोकारो जिला के सभी मंच मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जायेगा।
इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, लीला देवी,जिला महामंत्री संजय त्यागी,अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल, विनय आनंद,महेंद्र राय, नीरज कुमार,भैरव महतो मौजूद थे।