Otherstates

21 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

हरिश साहू की रिपोर्ट

बस्तर (छत्तीसगढ़) । शहर में अवैध गांजा के परिवहन पर बस्तर पुलिस ने कार्यवाही की। अवैध गांजा परिवहन के मामले में 02 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कुल 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अनुमानित कीमत 1,05,000/- रूपये है। आरोपियों द्वारा बस स्टैण्ड से गांजा तस्करी कर बिहार जाने की योजना थी। दोनो आरोपी बिहार गोपालगंज के निवासी जिसमें एक महिला भी है। नाम आरोपी अंशु मिश्रा पिता अतुल मिश्रा उम्र 19 वर्ष साकिन लछवार थाना थावे जिला गोपालगंज और इंदु देवी पति परवेज कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन लछवार थाना थावे दोनो जिला गोपालगंज बिहार के है।

Related Articles

Back to top button