Otherstates
आज 667 यात्री ऑटो को निर्धारित रूट पर चलने के लिए दिया जाएंगे

संगीता की रिपोर्ट
झारखंड-इस आशय की जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि तिपहिया यात्री वाहन के रूट निर्धारण हेतु विभिन्न संघो के द्वारा सूची उपलब्ध कराई गई है। प्राप्त सूची में से सभी तरह के कागजात सही पाए गए 667 वाहनों को निर्धारित रूट में परिचालन हेतु पास निर्गत किया गया है। उन्होंने कहा तिपहिया यात्री वाहन स्वामी 19.09.2021 (रविवार) समय सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय, धनबाद में उचित प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर अपना रूट पास प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। उक्त वाहन को पास के साथ ही वाहन परिचालन की अनुमति होगी। साथ ही अन्य वाहन संचालको को शीघ्र ही वाहन से संबंधित सभी कागजात सही करवाते हुए कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिससे कि उन्हें पास निर्गत किया जा सके।