Otherstates

कांग्रेस के कार्यकर्ता निकले विधायक इरफान अंसारी के बाबा

शेखर की रिपोर्ट

झारखंड-जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का  फिर इस बार उनका नया  कारनामा  विधानसभा में देखने को मिला। जो कभी नहीं देखा गया था कभी वह जेसीबी चलाते हुए नजर आते हैं तो कभी वह बीजेपी के विधायक पर कटाक्ष छोड़ते हुए और कभी तालिबान के समर्थन में आए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी दरअसल जब विधानसभा चल रहा था तो वहां इरफान अंसारी ने जिसे ब्राह्मण बताकर विधानसभा लाया था दरअसल वह महेंद्र राम है और वह कांग्रेस कार्यकर्ता है झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय मॉनसून सत्र में इस बार वो सब देखने को मिला जो कभी नहीं देखा गया था। कीर्तन, झाल और हनुमान चलीसा के अलावा विधायकों की नौटंकी ने झारखंड की जनता का खूब दिल बहलाया। जनता के मुद्दे गौन रहे और सत्ता और विपक्ष अपनी धुनी रमाते रहे। बीजेपी के कीर्तन के बाद विधायक इरफान अंसारी ने एक पंडित को विधानसभा लाया। उनका कहना था कि पंडित जी से बीजेपी के लोगों को हिदुत्व का पाठ सिखायेंगे। लेकिन अब वो पंडित ने अब एक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में पंडित जी कह रहे हैं कि वो ब्राहम्ण है ही नहीं। बल्कि उनका नाम महेंद्र राम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
विधानसभा जिसे लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं, वहां इतनी बड़ी झूठ बोलने के पीछे इरफान अंसारी का क्या मकसद हो सकता है, समझा जा सकता है। हालांकि इस बात का खुलासा बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही कर दिया था। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि इरफान अंसारी ने विधानसभा परिसर में सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए झूठ बोला।

Related Articles

Back to top button