‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को मिला अपना पहला “फिनाले कंटेस्टेंट”, जाने किसने जीता “टिकट टू फिनाले”

नई दिल्ली। कलर्स के लोकप्रिय प्रोग्राम खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 चल रहा है। हर सीजन की तरह यह सीजन भी काफी दिलचस्प है। शो को इस हफ्ते अपना पहला फिनाले कंटेस्टेंट मिल गया है। इस वीकेंड रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से टिकट टू फिनाले टास्क करवाया, यानी इस टास्क में जिसने बाज़ी मारी वो सीधे फिनाले में पहुंच गया। इस टास्क में श्वेता तिवारी और सना मकबूल शुरुआत में ही बाहर हो गए। जिसके बाद मुकाबला हुआ विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुकला, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी के बीच।
पहला स्टंट पार्टनर स्टंट था जिसमें राहुल वैद्य-वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी-विशाल आदित्य सिंह और अभिनव शुक्ला-दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी बनी। दिव्यांका और अभिनव ने सबसे कम समय लेकर टास्क जीत लिया, जब्कि विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी को ये टास्क पूरा करने में सबसे ज्यादा वक्त लगा और वो टिकट-टू-फिनाले की रेस से बाहर हो गए।
इसके बाद रोहित शेट्टी ने दूसरे स्टंट के लिए राहुल वैद्य-दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनव शुक्ला और वरुण सूद की जोड़ी बनाई। ये एक कार्ट टास्क था जिसे दिव्यांका और राहुल ने जीत लिया, वहीं अभिनव और वरुण ये टास्क हार गए और टिकट-टू-फिनाले की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद जो दो दावेदार टिकट-टू-फिनाले की रेस आगे पहुंचे वो थे दिव्यांका और राहुल वैद्य।
टिकट-टू-फिनाले के लिए आखिरी मुकाबला राहुल और दिव्यांका के बीच हुआ जिसे एक्ट्रेस ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया और फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गईं। आपको बता दें कि दिव्यांका शो की मज़बूत दावेदारों में से एक हैं। दिव्यांका हर टास्क में अपनी पूरी जी जान लगा देती हैं और ज्यादातर टास्क में बाजी मार लेती हैं। ख़ुद रोहित शेट्टी भी कई बार दिव्यांका की पॉवर देखकर चौंक जाते हैं और हमेशा उनकी तारीफ करते हैं। अब देखना होगा कि दिव्यांका के साथ फिनाले में सबसे पहले कौन सा कंटेस्टेंट पहुंचेगा।