राजेश ठाकुर झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

संगीता की रिपोर्ट
झारखंड-प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है. दरअसल, कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.।इस तरह अब रामेश्वर उरांव की जगह पर राजेश ठाकुर झारखंड में पार्टी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।इसके अलावा, कांग्रेस ने गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार की देर शाम इस संबंधित विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. राजेश ठाकुर झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को राज्य में मजबूत करने में लगे हुए थे। इसके पूर्व उन्होंने पार्टी के राज्य प्रवक्ता के रूप में भी शानदार पारी खेली थी। दिल्ली में पढ़ाई के वक्त से ही ठाकुर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़ गए थे और अपनी एक अलग पहचान बनाई। मिलनसार और मृदुभाषी राजेश ठाकुर वर्ष 1997 में दिल्ली से बोकारो आये और कांग्रेस के लिए काम करते रहे। आपको बता दे कि बोकारो की राजनीति से निकले लोगों में राजेश ठाकुर ने आज एक अलग मिशाल कायम कर दी। बोकारो के कई राजनीतिज्ञ विधायक और मंत्री तक बने लेकिन किसी को भी किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका नहीं मिला।” बोकारो टुडे” से आज राजेश ठाकुर ने बस इतना ही कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताते हुए जिम्मेवारी दी है, मै कांग्रेस के तमाम वरीय नेताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से उस पर खड़ा उतरने का ईमानदारी से प्रयास करूंगा।